भागलपुर, मार्च 20 -- शाहकुंड। विश्वास कभी अंधा नहीं होता है। चाहे वह गुरु के प्रति हो या भगवान के प्रति। यह बात कृष्ण प्रियाजी ने प्रखंड के शहजादपुर गांव में रामकथा में प्रवचन के क्रम में कही। इससे पहले गांव में गांव ठाकुरबाड़ी से कलश शोभायात्रा मानिकपुर चौक और फिर कथा स्थल तक निकाली गई। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण तभी हो सकता है जब गुरु की महिमा हो। उनके आदेश को माना जाय। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने कहा है कि उसी व्यक्ति पर गुरु कृपा होती है, जब उनके प्रति सच्ची श्रद्धा हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.