सिमडेगा, दिसम्बर 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत इग्नासियुश चर्च कोनबेगी सरईटोली में नव निर्मित चर्च का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। चर्च का उद्घाटन बिशप बिंसेंट बरवा ने आशीष जल का छिड़काव कर किया। इससे पूर्व मिस्सा पूजा का आयोजन बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में किया गया। उनका सहयोग फा पीटर मिंज, फा दामासियुस खेस आदि ने किया। कार्यक्रम में विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा, जिप सदस्य सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा भी शामिल होकर इस पावन क्षण के साक्षी बने। मौके पर बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि चर्च विश्वास, प्रेम और सेवा का जीवंत केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि संत इग्नासियुश चर्च समाज को प्रभु येशु मसीह के बताए मार्ग प्रेम, क्षमा, त्याग और मानव सेवा-पर चलने की प्रेरणा देगा। उन्होंने विश्वासी समुदाय से आग्रह किया कि वे चर्च को आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.