वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व शैवों के लिए महत्वपूर्ण है। उसमें भी यह पर्व वीरशैव मतावलम्बियों के लिए काफी मायने रखता है। जगद्गुरु पंचाचार्यों ने पांच पीठ स्थापित किए हैं। उनमें से काशी में 'ज्ञानपीठ' को जगद्‌गुरु विश्वाराध्य ने स्थापित किया है। विश्वाराध्य जयंती महोत्सव काशी के जंगमवाड़ी मठ में वैभवपूर्ण रीति से शनिवार को आरंभ हुआ। दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन मठ में सुबह सात बजे महंत जगद्गुरु डॉ.चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी एवं जगद्गुरु मल्लिकार्जुन शिवाचार्य महास्वामी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महाराष्ट्र से आई छात्राओं के दल ने संकीर्तन किया। दिन में वेदांत विषय पर विद्यार्थियों में शास्त्रार्थ हुआ। दोपहर में विद्वत सम्मान समारोह हुआ। बीएचयू के पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. विंध्येश्वरी प्रसाद मिश्र क...