बक्सर, फरवरी 13 -- तैयारी फुटपाथी दुकानदारों के सड़क पर अवैध कब्जा को हटाने के लिए किया निर्देशित साफ-सफाई, पार्किंग सहित पेयजल व चलंत शौचालय जैसी सुविधाएं होगी दुरुस्त बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में आगामी 21 फरवरी को जिला प्रशासन की ओर से विश्वामित्र महोत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी चल रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को डीएम साहिला अपने दल-बल के साथ किला मैदान का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नप ईओ कुमार ऋत्विक को किला मैदान से संबंधित कार्यों की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कहा कि किला मैदान में समुचित साफ-सफाई, पार्किंग की व्यवस्था सहित पेयजल व चलंत शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने किला मैदान के बाहर फुटपाथी दुकानदारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.