रिषिकेष, सितम्बर 21 -- सुभाष बनखंडी में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम का जन्म और राक्षसी ताड़का वध का मंचन किया गया। इस दौरान भक्त भावविभोर नजर आए। दर्शकों ने भगवान श्रीरामचंद्र के जयकारे लगाए। सुभाष बनखंडी में आयोजित श्रीरामलीला के तीसरे दिन भगवान राम ने राजा दशरथ के यहां जन्म लिया। उनके साथ ही भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न ने भी जन्म लिया। उधर, मिथिला नरेश जनक ने अपनी पत्नी सुनैना के साथ वर्षा होने के लिए खेत में हल चलाया कि तभी धरती से माता सीता प्रकट हुई, इस प्रकार माता सीता का जन्म हुआ। रामलीला के दूसरे दृश्य में दिखाया गया कि मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास राम और लक्ष्मण को लेने के लिए आते हैं, मगर राजा दशरथ राक्षसों के नरसंहार के लिए राम और लक्ष्मण को देने से मना करते हुए स्वयं चलने की बात कहते हैं। काफी समझाने के बाद विवश होकर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.