दुमका, नवम्बर 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह सोमवार को शहर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता झारखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने की। मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में स्थित सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं ब्लकि हमारी जनजातीय संस्कृति, विरासत और परंपराओं का संरक्षक भी है। इस विश्वविद्यालयों की भूमिका जनजातीय समाज की समस्याओं के सामाधान, उनके विकास और उनकी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आज का यह समारोह आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरूआत है। कहा चुनौतियां आवश्य होंगी, पर अवसर भी अनंत हैं। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.