पलामू, जुलाई 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झामुमो छात्र मोर्चा के जिला सचिव सैयद फैजल ने झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के लिए झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगा। अब एक सिंगल अंब्रेला एक्ट के तहत 13 विश्वविद्यालय एक साथ आ जाएंगे। जिससे शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता और पारदर्शिता आएगी। विशेष रूप से, कुलपति , प्रतिकुलपति और वित्तीय सलाहकार की नियुक्ति अब राज्य सरकार द्वारा की जाएगी,जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है। साथ ही झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और प्राचार्यो की नियुक्तियों में निष्पक्षता और गति लाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...