आगरा, जुलाई 11 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सत्र 2024-25 की अंकतालिकाओं का वितरण 15 जुलाई से किया जाएगा। विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर से कॉलेजों को अंकतालिका वितरित की जाएंगी। बता दें कि विवि की ओर से सत्र 2024-25 के एनईपी स्नातक स्तर के सभी परिणाम जारी कर दिए हैं। एनईपी के संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी हो गए हैं। वहीं परास्नातक के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच विवि ने छात्रों तक अंकतालिका पहुंचाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। विवि 15 जुलाई से मार्क्सशीट वितरण का कार्य शुरू करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार 15 से 19 जुलाई तक विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर से अंकतालिका वितरित की जाएंगी। कॉलेज प्रशासन अपने प्रतिनिधि भेजकर अंकतालिका ले जा सकते हैं। छात्रों को कॉलेज के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.