मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार कर रहा है। विश्वविद्यालय को एक प्रमुख शोध केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य शोधार्थियों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना और उच्च स्तरीय अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय सूत्र ने बताया कि, शोध कार्यों को गति देने के लिए विश्वविद्यालय में विशेष अनुदान की व्यवस्था की जाएगी। इस अनुदान का लाभ उन शोधकर्ताओं को मिलेगा जो नवीनतम और उपयोगी विषयों पर कार्य करेंगे। सूत्र ने कहा कि, विश्वविद्यालय का लक्ष्य यहां के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का है। इसके साथ ही शिक्षकों और शोधार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.