बरेली, नवम्बर 29 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 135वीं पुण्यतिथि शोधपीठ के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार की देखरेख में मनाई गई। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन समाज व राष्ट्र के उत्थान के प्रति हमेशा समर्पित रहा है। विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव भंडारी, प्रोफेसर संतोष अरोड़ा, प्रो. सलीम खान, प्रो. केके माहेश्वरी, संजीव कुमार, अजय कुमार, सुधाकर, तपन वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...