मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में छात्र-शिक्षक का अनुपात बदलेगा। नई शिक्षा नीति के तहत 30 छात्रों पर एक शिक्षक कॉलेज और पीजी विभागों में रहेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालयों में पद सृजन कमेटी बनाई जाएगी। दिसंबर में राज्य शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि वह अपने यहां के कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पद और स्वीकृत पदों की सूची तैयार करें। इसके बाद बीआरएबीयू की तरफ से सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया था कि वह अपने यहां शिक्षकों के खाली पदों की सूची तैयार कर भेज दें। कॉलेजों ने सूची तैयार कर विवि को भेज दी है। विवि ने कर्मचारियों की भी रिक्ति कॉलेजों से मांगी थी। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि इसपर विवि में काम कि...