दुमका, जनवरी 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) एवं साक्षात्कार (इंटरव्यू) की प्रक्रिया शुक्रवार से की जाएगी। परीक्षा के ओएसडी डॉ. इंद्रनील मंडल ने बताया कि यह प्रक्रिया 16 जनवरी से 20 जनवरी तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गणित, इतिहास, संस्कृत एवं अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार लिया जा रहा है। वहीं शनिवार को हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी एवं अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन-2 में संपन्न होगी, जबकि साक्षात्कार संबंधित विभागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.