रुद्रपुर, अगस्त 13 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के पुस्तकालय में भारत के पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 133वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। यहां विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने पुस्तकालय कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रंगनाथन के नवनिर्मित चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने चित्र के समक्ष नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुस्तकालय व सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। समारोह में पुस्तकालय प्रभारी अधिकारी डॉ. एससी त्रिपाठी सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.