बरेली, जनवरी 1 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शीतावकाश 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक घोषित किया था। कुलपति के आदेशानुसार इसे केवल शिक्षकों के लिए पांच जनवरी 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है। कुलसचिव हरीश चंद ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। परीक्षा अवधि में अवकाश के दिनों में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.