दुमका, जनवरी 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। यह अवकाश सूची झारखंड सरकार के लोकभवन, रांची से प्राप्त यूनिफॉर्म अवकाश सूची के आधार पर तैयार की गई है। वर्ष 2026 में विश्वविद्यालय के शिक्षकों को कुल 86 दिन (रविवार सहित) तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों को कुल 66 दिन (रविवार सहित) का अवकाश दिया गया है। लोकभवन के निर्देशानुसार पांच प्रतिबंधित अवकाश भी इस सूची में सम्मिलित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उपर्युक्त अवकाश सूची में कुल 10 रविवार सम्मिलित हैं। इस प्रकार वास्तविक रूप से शिक्षकों के लिए 76 दिन तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए 56 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि शिक्षकों को शिक्षकेतर कर्मचारियों की तुलना में 20 दिनों का अतिरिक्त ग्रीष्मावकाश प्रदान किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.