चित्रकूट, अप्रैल 21 -- चित्रकूट, संवाददाता। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर के ऊपर लामबंद लोगों ने जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया। जबकि कई अन्य लोग भागने में सफल रहे। विश्वविद्यालय में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर डा सुशील कुमार त्रिपाठी रविवार की देर रात करीब 11 बजे चार पहिया वाहन में कर्वी से सीतापुर जा रहे थे। मंदाकिनी पुल कर्वी पार करते ही ब्रेकर के पास पीछे की तरफ से पहुंचे दो बाइकों में सवार पांच लोगों ने उनके वाहन को क्रास किया। इसी बीच उनकी बाइक चार पहिया वाहन में टच हो गई। जिससे बाइक सवारों ने उनको वहीं पर रोक लिया और विवाद करने लगे। इसके बाद फोन के जरिए करीब 25-30 लोगों को बुला लिया। सभी ने प्रोफेसर के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.