बरेली, फरवरी 4 -- विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया सेल ने अधिकृत वेबसाइट का इस्तेमाल करने की अपील की बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नाम से मिलती जुलती वेबसाइट बनाए जाने का एक मामला दिसंबर 2025 में पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई शिकायत पर उस वेबसाइट को बंद करा दिया गया। अब विश्वविद्यालय के नाम से मिलती जुलती और आईडी बनाकर छात्रों को भ्रमित करने, धनउगाही करने की शिकायतें विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई हैं। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया सेल ने सभी छात्र व शिक्षकों समेत अन्य को नवीनतम व अधिकृत जानकारी केवल विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर ही उपलब्ध होने की बात कही गई। विश्वविद्यालय प्रशास...