गया, फरवरी 20 -- मगध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और पूर्णतः कदाचारमुक्त बनाने के साथ-साथ शोध कार्यों की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने पर व्यापक मंथन किया गया। कुलपति प्रो. शाही ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा उसकी परीक्षा व शोध व्यवस्था पर निर्भर करती है। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शोध प्रबंधों में प्लेगरिज्म जांच को अनिवार्य रूप से प्रभावी बनाने, शोध निर्देशन प्रक्रिया को पारदर्शी करने तथा शोधार्थियों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.