जौनपुर, फरवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों से जोड़ने की दिशा में पहल की गई। विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में एक दिवसीय हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कार्यशाला हुई। जिसका उद्देश्य एआई मंथन 2026 से मिली सीख को विश्वविद्यालय स्तर पर लागू करना रहा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षण, शोध और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आधुनिक तकनीक के समावेश पर विशेष जोर दिया गया। शुरुआत में इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल ने कहा कि एआई आने वाले समय में उच्च शिक्षा व्यवस्था का मजबूत आधार बनेगा। प्रशिक्षण सत्रों में विषय विशेषज्ञ डॉ. दिलीप यादव और डॉ. सुनील यादव ने प्रतिभागियों को विभिन्न एआई टूल्स के व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.