बगहा, जनवरी 16 -- बेतिया। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेतिया आगमन पर भारतीय जानता युवा मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष सह युवा मोर्चा प्रभारी अभिषेक यादव ने जिले में विश्वविद्यालय खोलने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सौपे ज्ञापन में कहा कि जिले में महर्षि वाल्मीकि अथवा लव-कुश के नाम पर पश्चिमी चंपारण में विश्वविद्यालय की स्थापनाकी जाय। वही दूसरे राज्यो की तरह बिहार में बिहार एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित करने को लेकर ज्ञापन सौपा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिला न केवल भौगोलिक रूप से बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।यह भूमि महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि व लव-कुश की जन्मस्थली के रूप में पूरे देश में विख्यात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...