गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर। आईआईटीएम ग्वालियर में जनवरी के दूसरे सप्ताह से आयोजित सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 के लिए डीडीयू की फुटबॉल टीम का चयन 18 दिसंबर को दोपहर एक बजे से विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राज वीर सिंह ने दी। बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र हाई स्कूल से अब तक के समस्त अंक पत्र, परिचय पत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड एवं महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य से प्राप्त लिखित अधिकार पत्र के साथ निश्चित समय एवं स्थान पर उपस्थित हों l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.