बेगुसराय, जनवरी 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट अब फरवरी में होगा। पूर्व में पीएचडी एडमिश्न टेस्ट(पीएटी) की संभावित तिथि 10 जनवरी थी। लेकिन इस तिथि को परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। पीएटी की तिथि की सूचना जल्द ही विवि प्रशासन की ओर से जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि पीएटी की अधिसूचना 24 नवंबर को जारी की गई थी। इसके अनुसार पांच जनवरी से एडमिट कार्ड जारी होना था। परीक्षा की संभावित तिथि 10 जनवरी थी। हालांकि अबतक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जा सका है। ऐसे में 10 जनवरी को पीएटी का आयोजन संभव नहीं है। पीएटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हुई थी। यह 17 दिसंबर तक चली। इस दौरान 23 विषयों में कुल तीन हजार 544 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी एडम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.