जामताड़ा, जनवरी 10 -- विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मना मिहिजाम, प्रतिनिधि। जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम में शनिवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का 35वां स्थापना दिवस प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह की अध्यक्षता में धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान प्राचार्य सहित अन्य ने सिदो कान्हू की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य ने कहा कि यह विश्वविद्यालय बिहार विधान सभा द्वारा 1992 में दुमका में पीजी सेंटर के रूप में एसपी कॉलेज दुमका में स्थापित किया गया। यह विश्वविद्यालय आज दिघी परिसर में भव्य रूप लेकर विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमें सभी विषय की पढ़ाई हो रही है। विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए कैंटीन, बैंक, बस, सेंट्रल लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हॉल से लेकर अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध है। यह विश्वविद्...