मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर के बाद कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में विवि परिसर में नारेबाजी की। नारेबाजी का यह कार्यक्रम 10 फरवरी तक चलेगा। इसी दिन कर्मचारी भोजनावकाश के बाद कार्यालयों की चाबी विवि प्रशासन को सौंप देंगे। विवि कर्मचारी संघ 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित है। मौके पर प्रदेश महासचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष रामकुमार, सचिव गौरव, संजीव कुमार सिंह, कुमार राजन सिंह, सुरेश कुमार, आनंदवर्धन, प्रभात कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...