नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल। उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक प्रदेश सम्मेलन 22 फरवरी को गुरुकुल परिसर हरिद्वार में होगा। जिसमें प्रदेश के 11 राजकीय विश्वविद्यालयों के साथ केंद्रीय विवि श्रीनगर व गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत व महामंत्री प्रशांत मेहता ने दी। सम्मेलन में करीब 300 से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। आयोजक मंडल ने सभी विश्वविद्यालय कर्मचारियों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.