रांची, जनवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। आजसू ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने का कड़ा विरोध किया है। आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि इन विश्वविद्यालयों में स्थाई कुलपति, रजिस्ट्रार व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य ठप पड़े हैं। सीनेट और सिंडिकेट की बैठकें समय पर नहीं हो पा रही हैं, जिससे विश्वविद्यालय के विकास कार्यों पर रोक लग गई है। शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। आजसू ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में स्थाई कुलपति, प्रतिकुलपति और रजिस्ट्रार की अविलंब नियुक्ति की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.