पटना, दिसम्बर 31 -- शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी परंपरागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को दिसंबर के वेतन और सेवानिवृति शिक्षक कर्मियों को सेवांत लाभ के लिए 303 करोड़ की राशि जारी कर दी है। वेतन भुगतान के लिए 135 करोड़ 7 हजार 735 करोड़ रुपये जारी की है, जबकि विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत शिक्षक और कर्मियों के लिए 168 की राशि जारी की गई है। वेतन के लिए पटना विवि को 10 करोड़ 58 लाख, मगध विवि को 14 करोड़ 67 लाख, बीआरए बिहार विवि को 19 करोड़ 75 लाख, जयप्रकाश विवि को 13 करोड़ 7 हजार 635 रुपये, वीर कुंवर सिंह विवि को 4 करोड़ 452 रुपये, भूपेंद्र नारायण मंडल विवि को 7 करोड़ 58 लाख, तिलका मांझी भागलपुर विवि को 11 करोड़ 42 लाख, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि को 5 करोड़ 26 लाख, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विवि को 0.69 करोड़...