मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजभवन द्वारा सूबे के सभी परंपरागत विश्वविद्यालयों के लिए वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार मुंगेर विश्वविद्यालय सहित बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में वर्ष 2026 में कुल 59 दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है। वहीं, रविवार को छोड़कर कुल 52 दिन अवकाश रहेगा। राजभवन की अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 में 23 मई से 21 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है, जो कुल 30 दिनों का होगा। ऐसे में ग्रीष्मावकाश और रविवार को मिलाकर विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में वर्ष 2026 में कुल 89 दिनों का अवकाश रहेगा। अवकाश कैलेंडर जारी होने से विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियों की बेहतर योजना बनाने में सुविधा मिलेगी। ----------------------------------...