गोपालगंज, फरवरी 15 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के विश्वम्भरपुर थाने के विश्वम्भरपुर गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवकों में विश्वम्भरपुर थाने के खेम मटिहनिया गांव के भृगुण यादव का बेटा प्रिंस कुमार व साहेब हुसैन आलम का बेटा छोटक आलम शामिल हैं। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि रविवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से विश्वम्भरपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान वहां सड़क पर बने गड्ढे में उनकी बाइक चली गई। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पहले कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर द...