वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत पाणिनि संस्कृत विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा स्वर्णा निगम को विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से सम्मानित किया गया। स्वर्णा ने विजिटिंग कार्ड के आकार के कुल 5,555 हस्तलिखित 'ऊँ' तैयार किए हैं। स्वर्णा को अन्नपूर्णा मंदिर मे महंत शंकरपुरी महाराज ने रुद्राक्ष की माला, दुप्पटा एवं सम्मान-राशि प्रदान की। अन्नपूर्णा मंदिर की ओर से 11 हजार नगद भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...