वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। रंगभरी एकादशी पर 27 फरवरी को होली महोत्सव के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से इस वर्ष भी गुलाल यात्रा काशी विश्वनाथ धाम आयेगी। यात्रा के साथ बाबा के लिए विशेष नील गुलाल और सवा मन गुझिया भी भेजी जाएगी। बृजवासी कलाकार धाम में होली गायन और नृत्य करेंगे। विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ धाम दोनों ही स्थानों पर परंपरागत रूप से रंगभरी एकादशी को होली का मुख्य महोत्सव मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की परंपरागत लठामार होली, पुष्प होली एवं गुलाल होली करोड़ों कृष्ण-भक्तों के आकर्षक का केंद्र है। वहीं गुलाल, पुष्प और भस्म की होली काशी विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों को आनंदित करती है। गत ...