वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्व कल्याणार्थ नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन 11 से 19 फरवरी तक प्रातः 8:00 बजे से दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण (यज्ञ स्थल) पर किया जायेगा। यज्ञ के शुभारभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा 11 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे अस्सी घाट से प्रारंभ होकर अस्सी चौराहा पद्मश्री चौराहा होते हए यज्ञ स्थल तक पहचेगी। यह जानकारी मंदिर के महंत पं.रमेश महाराज ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। आयोजन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वेदी पर कलश स्थापित होंगे। सनातन संस्कृति में मानव उत्थान एवं जगत कल्याण के लिए आदिशक्ति की आराधना आवश्यक है। इन मनोरथों को पूर्ण करने के उद्देश्य से यह महायज हो रहा है। विगत वर्ष 1997 से चल रहे अनुष्ठान का यह 27 वां आयोजन है। इसके निमित्त विगत 9 अक्तूबर स...