शामली, दिसम्बर 21 -- विश्वकर्मा समाज के विश्वविख्यात मूर्तिकार एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के डिजाइनर पद्मभूषण राम वनजी सुथार तथा अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल विश्वकर्मा के निधन पर श्री विश्वकर्मा परिवार सहायता ट्रस्ट द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया कि महान शिल्पकार राम वनजी सुथार का लगभग 100 वर्ष की आयु में नोएडा सेक्टर-19 स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। राम वनजी सुथार जी को अपने बहुमुखी और ऐतिहासिक कला जीवन में पद्मश्री, पद्मभूषण, टैगोर पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान महाराष्ट्र भ...