बोकारो, सितम्बर 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विश्वकर्मा मंदिर सेक्टर 4जी स्थित सामुदायिक भवन में विश्वकर्मा समाज की ओर से रविवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ एसके शर्मा की ओर से झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों, जो बोकारो विश्वकर्मा समाज से जुड़े हुए हैं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शर्मा ने सम्मानित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। समारोह में बृहस्पति शर्मा, रामनाथ शर्मा, नुनूलाल विश्वकर्मा, रामानन्द शर्मा, रामलखन मिस्त्री, सुभाष शर्मा,कैलाश शर्मा, प्रकाश शर्मा,मानेसर राणा, उमाशंकर शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा व राहुल कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.