देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक अबूबकर नगर में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल विश्वकर्मा के निधन पर शोक जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने देश भर में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया। उन्होंने समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में काफी कार्य किया। इस दौरान डा. सत्यनरायन, चन्द्रभान, वासुदेव वर्मा, अमन, राजकुमार, रविन्द्र, विनोद, नीरज विश्वकर्मा, जयश्री विश्वकर्मा, राम अशीष विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, मनोज, रामबरन, मुन्नीलला शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...