चतरा, जनवरी 31 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। चतरा जिला के खधैया गांव में राणा विश्वकर्मा समाज की ओर से जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव किन्नु राणा थे। शनिवार को खधैया के सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डोमन राणा ने की। समारोह में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को पुष्प देकर समाज के लोगों ने नमन किया।झारखंड प्रदेश चतरा विश्वकर्मा समाज ने शनिवार को खधैया टाउन हॉल में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। समारोह में मुख्य अतिथि महासचिव किन्नु राणा ने समाज को संबोधित करते हुए लोगों से एकजुटता बनाने के शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक शाम भूखा रहे पर अपने बच्चों को जरूर पढाये। इसके अलावा शराब नशा और अंधविश्वास जैसे कूरीतियों से दूर रहने की अपील की गयी। इस अवसर पर चतर...