गौरीगंज, दिसम्बर 31 -- संग्रामपुर। बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर निर्माण, सामाजिक एकजुटता व सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए कालिकन धाम परिसर में विश्वकर्मा समाज की बैठक शिवराम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें शिवराम विश्वकर्मा ने बताया कि मंदिर निर्माण, भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा की योजना के साथ सामाजिक एकजुटता व सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए कालिकन धाम में निर्माणाधीन भगवान विश्वकर्मा मंदिर के पास बैठक की गई है। जिसमें मंदिर निर्माण के सहयोगात्मक सहयोग पर भी चर्चा की गई। बैठक में आशीष, राम रतन, जवाहर, हरिकेश, फूलचंद, सुभाष, उमेश विश्वकर्मा सहित कई लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.