चंदौली, फरवरी 21 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर की ओर से प्रायोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत दस दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को नौगढ़ बाजार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने दीप प्रज्वलित कर के किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कारीगरों और महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभागी अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करके अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकते हैं। प्रतिभागिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.