कुशीनगर, दिसम्बर 17 -- कुशीनगर। उपयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद कुशीनगर के चयनित प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, खजनी-गोरखपुर द्वारा कुल 400 प्रशिक्षणार्थियों (16 बैच) को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत दर्जी ट्रेड में 250, हलवाई ट्रेड में 50, लोहार, राजमिस्त्री, नाई एवं बढ़ई ट्रेड में 25-25 प्रशिक्षणार्थियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ 18 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से मां धरम शमदा देवी मंदिर, रामकोला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.