वाराणसी, दिसम्बर 7 -- वाराणसी। उद्योग विभाग की विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत लाभार्थियों के प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को हलवाई, मंगलवार को मोची, बढ़ई और नाई, बुधवार को लोहार, कुम्हार और धोबी तथा गुरुवार को दर्जी कारीगरों का साक्षात्कार होगा। सभी कारीगर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित विभाग में पहुंच सकते हैं। लाभार्थियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कारीगरी प्रमाण पत्र और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...