मधेपुरा, जनवरी 31 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत स्थित बेलासदी चौक पर बाबा विश्वकर्मा मंदिर में बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित करने व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर से 151 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकली गई। पंडित सुमित झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर कुंवारी कन्याओं सहित सैकड़ों ग्रामीण कलश शोभायात्रा में शामिल हुए। भक्तिपूर्ण माहौल में बाबा विश्वकर्मा के जयकारे के साथ नगर भ्रमण करते हुए कलश शोभा यात्रा बेलासदी, गोढ़ियारी गांव , रामनगर काली मंदिर, रामनगर बाजार, जवाहर हाई स्कूल होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंच कर विधि विधान पूर्वक कलश को स्थापित किया गया। जहां सभी कुंवारी कन्याओं व ग्रामीण श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिला...