रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के श्रम नियोजन व उद्योग विभाग के मंत्री संजय यादव ने मोहन विश्वकर्मा को विभाग का पलामू जिला मंत्री प्रतिनिधि मनोनीत किया है। पलामू में मंत्री की अनुपस्थिति में वे विभाग से संबंधित सभी कार्य की देखरेख व बैठक में शामिल होंगे। द अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश के पदधारियों ने रविवार को पुराना विधानसभा परिसर में विधायक गेस्ट हाउस में मंत्री प्रतिनिधि से मुलाकात की। संगठन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया गया। प्रतिनिधियों में रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, अजय शर्मा, विद्यानंद विद्यार्थी, अंकित विश्वकर्मा व अन्य शामिल थे। संगठन के प्रदेश प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.