चंदौली, सितम्बर 15 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अवधूत भगवान राम घाट पर रविवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश के लिए आंदोलन कर रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सामूहिक मुंडन कराकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा विश्वकर्मा पूजा पर अवकाश घोषित होने तक संघर्ष किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देशभर में कल- कारखानों और मशीनरी का काम से जुड़े सभी जाति, वर्ग, धर्म और समुदाय के लोग बिना किसी भेदभाव के 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते है। विश्वकर्मा पूजा का पर्व विश्वकर्मा समाज की सामाजिक पहचान, आस्था, अस्तित्व और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सरकार पर ...