महाराजगंज, जुलाई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया है। महासभा के लोगों ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विश्वकर्मा पूजा के दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। लेकिन वर्तमान में यह आदेश स्थायी रूप से लागू नहीं है। इससे विश्वकर्मा समाज में असंतोष है। 17 सितंबर को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। गोरखपुर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा समाज का प्रदेश के विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। सरकार को समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा, जिला मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.