रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- सितारगंज। सितारगंज के औद्योगिक पार्क स्थित उद्योगों में बुधवार को विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गयी। इस दौरान उपकरणों की पूजा की गयी। पावर ग्रिड, बिजली घरों, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान में भी पूजा अर्चना की गयी। व्यापारियों ने वाहन गैराज, स्टोन क्रशरों में शिल्पकार देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस दौरान हवन कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। शक्तिफार्म व नानकमत्ता में भी लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.