गोपालगंज, मार्च 10 -- कुचायकोट। एक संवाददाता। विश्वंभरपुर थाने के सिपाया बाजार में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए के सामान चुरा लिए। फुलवरिया गांव के अशोक पंडित, खेम मटिहनिया के मंटू प्रसाद , विजयपुर के लक्ष्मण बरनवाल, खेम मटिहनिया के अजय ठाकुर व फुलवरिया गांव के हरिनरेश साह की पान व सब्जी की दुकानों से चोरों ने सामान उड़ा लिए । इन दुकानों से पांच हजार रुपए नगद भी चोर चुरा ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुकानदारों की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.