अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- अल्मोड़ा। करबाल में स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह में विशेष रंग का पेंट करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को लोगों ने एसएसपी देवेंद्र पींचा से मुलाकात की और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं सम्भाग संगठन ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि करबला में स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह है। बीते दिनों दूसरे समुदाय के लोगों ने विश्राम गृह में विशेष रंग का पेंट कर दिया। इस पर लोगों में नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...