सासाराम, जनवरी 30 -- दिनारा। प्रखंड क्षेत्र के समहुती पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर गांव के समीप चचरीयां पोखरा से शुक्रवार को काफी मात्रा में दवा बरामद किया गया। जिसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आनन-फानन में मौके पर पहुंच दवा को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसके बाद बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग तथा एक्सपायरी डेट का जांच किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...