लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- मितौली क्षेत्र के गांव विश्रामपुर में दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दो घर व उसमें रखा पांच हजार नगदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि संजय राठौर व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। क्षेत्र के मुल्तानपुर ग्रन्ट के मजरा गांव विश्रामपुर मे अज्ञात कारणों से बिन्द्र प्रसाद के मकान के पिछे पड़े छप्पन में आग लग गई। देखते देखते आग ने राम औतार के छप्पर जलने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में कामयाब हुए। आग ने बिन्द्र प्रसाद व राम औतार के घर में रखा गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। प्रधान प्रतिनिधि संजय राठौर ने अग्निकांड पीड़ितों को आर्थिक सहायता के साथ सूचना राजस्व विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे कानूनगो ओम प्रकाश अग्निहोत्री, क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.