पलामू, जनवरी 31 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को काफी गहमा-गहमी रही। शनिवार को अध्यक्ष पद के लिये तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें नप के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय की पत्नी प्रमिला पांडेय,सामाजिक कार्यकर्ता मो. सत्तार खलीफा उर्फ पेंटर जिलानी की पत्नी मशीना बेगम व नूरैसा बीबी का नाम शामिल है। वार्ड पार्षद पद के लिये भी चार नामांकन दाखिल हुआ है। इसमें वार्ड आठ से दिलरुबा बानो, वार्ड ग्यारह से शेख सलीमुद्दीन अंसारी का नाम प्रमुख है। इधर अध्यक्ष पद के लिए आज तीन व पार्षद का ग्यारह फॉर्म की बिक्री हुई है। इसी के साथ अध्यक्ष पद का अब तक कुल 24 व पार्षद पद का कुल 135 फर्म बिक चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.